जुगाड़ वाहन व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक जख्मी
पाकुड़, जून 30 -- महेशपुर- सोनारपाड़ा मुख्य सड़क पर चापतुड़ा गांव के पास सोमवार को मोटरसाइकिल और भुटभूटिया के आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक जख्मी हो गया। जख्मी मोटरसाइकिल चालक थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव निवासी है, जिसका नाम पता नहीं चल पाया है। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक तेज रफ्तार से महेशपुर के तरफ से सोनारपाड़ा के तरफ जा रहा था। इसी दौरान सोनारपाड़ा के तरफ से आ रहे भुटभूटिया से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल चालक जख्मी हो गया है। वह अपना उपचार के लिए पश्चिम बंगाल चला गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलने से पहले ही दोनों वाहन के चालक घटनास्थल से वाहन लेकर भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.