पाकुड़, मई 11 -- थाना क्षेत्र के सोलपटिया गांव के पास सोमवार को असुंतलित होकर भुटभूटिया पलटने से महेशपुर मुस्लिम पाड़ा निवासी 25 वर्षीय पिंकू खान की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एम्बूलेंस से मृतक को जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसआई श्रीचांद किस्कू पुलिस बल के साथ घटना की छानबीन करते हुए भुटभूटिया को जब्त कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. प्रद्युमन ने पिंकू खान का जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार पिंकू खान भुटभूटिया चालक था। यह भी पढ़ें- मृत ट्रक चालक का शव गांव आते मचा कोहराम वह सामान ढोने का काम करता था। घटना के दिन वह भुटभूटिया में एस्बेस्टेस लेकर सोलपटिया गांव गया था। भुटभूटिया से सामान उतारने के बाद वह अपने ...