भागलपुर, मार्च 8 -- सुल्तानगंज-तारापुर रोड पर नोनसर और एक पेट्रोल पंप के बीच शनिवार की देर शाम बाइक और जुगाड़ गाड़ी में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया गया। यहां से चिकित्सक ने घायल उज्ज्वल कुमार और आदित्य पाठक, निवासी बेलारी, शंभूगंज, बांका को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...