जमशेदपुर, मार्च 9 -- जुगसलाई से बीते 25 फरवरी को भागे जाहिद हुसैन और निखद गुल ने सोमवार को सिटी एसपी के समक्ष सरेंडर कर दिया। सिटी एसपी ने दोनों को जुगसलाई थाना भेज दिया जहां पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इसके पूर्व दोनों ने एक वीडियो जारी कर प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। निखद गुल ने बताया कि वह जाहिद से प्रेम करती है और अपनी मर्जी से भागी है। दोनों ने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी कर ली है। निखद ने कहा कि इसे अपने परिजनों से खतरा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...