जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जुगसलाई नया बाजार के बोरापट्टी स्थित बोल बम ट्रांसपोर्ट के कार्यालय एवं गोदाम से प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप की बरामदगी में गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को 48 घंटे के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले की जानकारी भी 48 घंटे बाद सार्वजनिक की गई। जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को एसएसपी को सूचना मिली थी कि बोल बम ट्रांसपोर्ट के कार्यालय एवं गोदाम में ट्रांसपोर्टर की मिलीभगत से प्रतिबंधित वस्तु अवैध रूप से रखी गई है। सिटी एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने नया बाजार स्थित गोदाम में छापेमारी कर 20 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप ओनरेक्स (कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप) बरामद किया। कुल 100 एमएल की 4796 बोतलें जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित बाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.