जमशेदपुर, फरवरी 27 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड पार्षद चुनाव में 4 वार्ड के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा हो गई। इसमें हिदायत खान के तीन और रिंकू सिंह के एक समर्थक को जीत मिली है। वार्ड नंबर एक में शेख आकिब वार्ड नंबर 2 इरशाद हैदर वार्ड नंबर 3 मिंटू सरदार और वार्ड नंबर 4 से राहत हुसैन मोना को मतगणना के बाद विजय घोषित किया गया है। बताया जाता है कि जुगसलाई में वार्ड नंबर 5 और 6 के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध घोषित कर दिए गए थे। अभी जुगसलाई के वार्ड नंबर 7 से 12 के वोटो की गिनती जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.