जमशेदपुर, जून 16 -- जुगसलाई नगर परिषद द्वारा शनिवार को करीब साढ़े 57 लाख से अधिक राशि से छह योजनाओं का शिलान्यास किया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने बताया कि जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सुलभ शौचालय से गर्ल्स स्कूल रोड तक पीसीसी पथ निर्माण, नया बाजार रघु पांडेय के घर के पास आरसीसी ब्रिज निर्माण, पुरानी बस्ती रोड में जीबी ग्लैक्सी, काली स्थान रोड में आरओबी व मस्जिद गली में आरसीसी नाली निर्माण, ब्रांच रामटेकरी रोड में आरसीसी नाली निर्माण, शिवघाट रोड विंध्यवासिनी मंदिर रोड में आरसीसी नाली निर्माण व आरओबी के सामने पेपर ब्लॉक पथ निर्माण का शिलान्यास हुआ है। जानकारी के अनुसार, जुगसलाई नगर परिषद जल्द ही नालों के पक्कीकरण का काम शुरू करने वाली है जबकि, क्षेत्र के वार्ड पार्षदों ने भी कई नए निर्माण का प्रस्ताव द...