जमशेदपुर, फरवरी 27 -- जमशेदपुर। निकाय चुनाव को लेकर जुगसलाई नगर परिषद के 22 में से 5 वार्ड पार्षद पद के वोट के गिनती की जरूरत नहीं है क्योंकि पांच उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित हो गए थे। इनमें वार्ड 5 से मोहम्मद अब्बास अंसारी, वार्ड 6 से फिरदौस परवीन, वार्ड 9 से सालेहा अमीर, वार्ड 10 से आमरीन परवीन और वार्ड नंबर 11 से रशीद इकबाल अंसारी निर्विरोध वार्ड पार्षद चुने जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...