जुगसलाई में 407 वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, दंपती घायल
जमशेदपुर, मार्च 19 -- जुगसलाई फाटक गोलचक्कर के पास 407 वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए। घटना के बाद जुगसलाई पुलिस ने गश्त वाहन से घायलों को टीएमएच पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों में सोनारी खूंटाडीह निवासी भानू शंकर प्रसाद और उनकी पत्नी आशा प्रसाद शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से जुगसलाई गए थे। लौटने के क्रम में उनकी स्कूटी अनियांत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर ही गिर गए। इस बीच पीछे से आ रहे 407 वाहन ने आशा प्रसाद को चपेट में लिया और उनके ऊपर से गुजर गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने वाहन का पीछा भी किया, पर वह मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.