जमशेदपुर, मार्च 12 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 से निर्वाचित पार्षद मो. इरशाद हैदर ने क्षेत्र के सभी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत ईद से पूर्व करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही नालियों की सफाई और बिलीचिंग छिड़काव पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि, जुगसलाई में सफाई की लचर व्यवस्था है। गौरीशंकर रोड के सड़को पर रोज झाड़ू नहीं लगता है। दूसरी ओर, प्रवीण सेठी ने गौशाला चौक, मारवाड़ी पाड़ा रोड व अन्य सड़क से कचरा उठाने की मांग रखी है ताकि क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छ वातावरण मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.