जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में रविवार को हवाई फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अफरीदी उर्फ खदबद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। उसके एक साथी को भी हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, अफरीदी अपने साथी के साथ खरकई रेलवे पुल के नीचे पहाड़ी इलाके में नशा कर रहा था। इसी दौरान उसने अचानक हथियार निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।जांच यह भी पढ़ें- जुगसलाई में हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी गया जेल में पता चला कि अफरीदी पिछले तीन महीनों से शहर से बाहर था। वह एक पुराने मामले में कोर्ट में पेशी...