जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- जुगसलाई पुलिस ने हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो भारी धारदार लोहे के हथियार और एक अवैध देसी कट्टा बरामद किए गए हैं। मामले में जुगसलाई थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। रविवार को प्रेसवार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 19 सितंबर को सूचना मिली थी कि घाघीडीह जेल में बंद मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ अपने गिरोह के सदस्यों के सहयोग से मो. निजाम की हत्या कराने का प्रयास कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद जुगसलाई थाना की टीम गठित की गई।
हत्या की साजिश सिटी एसपी ने बताया कि खुर्शीद उर्फ भाकुड़ ने अपने गिरोह के सदस्यों के सहयोग से मो. निजाम की हत्या की साजिश रची थी। इसी क्रम में मो. आयान बच्चा और अल्टू बच्चा ने भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.