जमशेदपुर, जून 15 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के मुद्दे पर कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ बैठक की। कार्यपालक पदाधिकारी ने होटल मॉल एवं अन्य सामाजिक भवन के संचालक को आदेश दिया कि सुखा और गीला कचरा अलग करने की प्रक्रिया स्वयं शुरू करें। कचरा उठाने वाली वाहन को दोनों तरह का कचरा अलग-अलग दे। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता से शहर की अलग पहचान बनती है। इससे सभी को सफाई में सहयोग करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...