जमशेदपुर, फरवरी 25 -- जुगसलाई नया बाजार स्थित फिरंगी चौक पर मंगलवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती से छेड़खानी का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। विरोध के बाद आरोपी युवक अपने साथ 20-25 युवकों को लेकर पहुंच गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती दोनों गद्दी मोहल्ला के निवासी हैं। युवती मंगलवार शाम ट्यूशन के लिए जा रही थी। इस दौरान फिरंगी चौक के पास युवक ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ मारपीट भी की। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने विरोध किया और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, कुछ देर बाद आरोपी युवक बस्ती से अन्य युवकों को लेकर नया बाजार पहुंच गया। वह विरोध करने वाले युवकों को ढूंढते हुए मारपीट की कोशिश करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने एकज...