जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुगसलाई पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी के समीप खरकई नदी पर बने रेलवे पुल के बेसमेंट के पास स्कूटी सवार एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. नौशाद के रूप में हुई है। वह गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.35 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पूर्व में भी ब्राउन शुगर तस्करी और मारपीट से जुड़े मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.