जमशेदपुर, मार्च 18 -- जुगसलाई के एमई स्कूल परिसर स्थित पानी टंकी की जल्द मरम्मत होगी। सोमवार को पेयजल विभाग और नगर परिषद ने पानी टंकी का निरीक्षण किया। दोनों ने अपने विभाग को टंकी की फोटो के साथ जांच रिपोर्ट भेजी है। बताया जाता है कि, बिजली गिरने से पानी टंकी के ऊपर का प्लास्टर टूट कर गिर गया था। नगर परिषद की पहल पर पेयजल विभाग ने बाइपास लाइन से पानी सप्लाई जारी रखा था, लेकिन जुगसलाई की नीचली बस्तियों में पूर्व की तरह पानी नहीं पहुंचता था। इससे स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और पेयजल विभाग में शिकायत करने के साथ टंकी की देखरेख में लापरवाही का आरोप लगाया था। लोगों के अनुसार, पानी की सप्लाई में लापरवाही से करीब 20 हजार निवासियों को पानी को लेकर परेशानी हुई। लोगों ने बताया कि, 15-16 वर्ष पूर्व टंकी बनी थी। टंकी के ऊपरी हिस्से के साथ पीलर भी क्षत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.