जमशेदपुर, अप्रैल 24 -- जमशेदपुर। जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड में गुरुवार दोपहर बगैर आंधी के पेड़ की डाली टूट कर गिर गई। इससे डिस्पेंसरी रोड से दो-चार पहिया वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद हो गई जबकि, गर्ल्स स्कूल व स्टेशन रोड के बीच चार पहिया वाहन नहीं गुजरने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय को पेड़ की डाल टूटने की जानकारी दी। लेकिन स्थानीय लोगों ने ही मिलकर सड़क से पेड़ की डाल को हटाकर आवागमन सामान्य किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...