जमशेदपुर, मई 19 -- जुगसलाई थाना अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय के पास यूनिक कलेक्शन के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद आर्यन और मानस नामता को गिरफ्तार किया था वहीं राहुल उर्फ अंतिम पाई, राहुल उर्फ बड़कू समेत पांच लोगों को हिरासत में भी लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल आठ पिस्तौल भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों ने पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...