जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर, संवाददाता। बिष्टूपुर गुरुद्वारा बस्ती निवासी जम्बी कुमारी (16) का शव मंगलवार सुबह जुगसलाई के पंछी मोहल्ला में एक पेड़ से लटका पाया गया। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना जुगसलाई पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचित किया। परिजनों ने बताया कि जम्बी बिष्टूपुर गुरुद्वारा बस्ती में रहती थी। वह वहां एक मंदिर में सफाई का काम करती थी। परिजनों के अनुसार, जम्बी सोमवार शाम को घर से दूध लेने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी देर होने पर जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने बिष्टूपुर थाना जाकर सूचित किया। पुलिस ने जब जम्बी के फोन का लोकेशन निकाला तो उसका लोकेशन पंछी मोहल्ला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.