जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन प्रसाद और दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार रोशन प्रसाद कुख्यात गैंगस्टर मनीष का चचेरा भाई है, जबकि दीपक सिंह उसका करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.