जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जुगसलाई थाना अंतर्गत रंग गेट के पास तीन वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि इस घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ पर घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान सड़क जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि पुलिस ने यातायात को डाइवर्ट कर दिया था। जानकारी के अनुसार टाटा स्टील यूआईएसएल के एक वाहन को पीछे से मिनी बस ने टक्कर मार दी जिससे टाटा स्टील का वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। वहीं पीछे से एक बस आई जिसके चालक ने बस को सड़क के किनारे से निकलने का प्रयास किया पर वह भी मिनी बस से टकरा गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...