जुगसलाई में जोगी मिश्रा के नाम पर होगा पार्क
जमशेदपुर, जून 30 -- जुगसलाई नगर परिषद पार्क का नाम स्वर्गीय जोगी मिश्रा के नाम पर करने की मांग की गई है। जोगी मिश्रा ने पार्क की शुरुआत में रोज सुबह टहलने वाले साथियों के साथ सक्रिय भूमिका निभाई थी और पार्क निर्माण व पौधों के संरक्षण में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। जुगसलाई रेट पेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने नगर परिषद अध्यक्ष नौशीन खान और झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान को ज्ञापन सौंपकर पार्क का नाम बदलने का आग्रह किया। नौशीन खान ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए नगर परिषद स्तर पर विचार-विमर्श कर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.