जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- जमशेदपुर। नागरिकों की समस्या जानने के लिए जुगसलाई नगर परिषद ने जगह-जगह क्यूआर कोड स्कैनर बोर्ड लगाया है ताकि लोग सफाई पानी एवं अन्य तरह की समस्याओं को सीधे नगर परिषद में भेज सके। इससे लोगों को किसी तरह की शिकायत करने के लिए नगर परिषद कार्यालय का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा। बताया जाता है कि नगर परिषद समस्याओं की समाधान के लिए तरह-तरह से उपाय करने के साथ नागरिकों को विभिन्न तरह से जागरूक करने का अभियान चलाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...