जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- जुगसलाई थाना अंतर्गत रंग गेट के पास गुरुवार तड़के शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक बाइक सवार दंपती भी कार की चपेट में आ गए। उनको हल्की चोटें आई हैं। कार में सवार परिवार के सदस्य सरायकेला से शादी समारोह में शामिल होकर सरजामदा के लुपुंगटोला लौट रहे थे। तड़के सुबह चालक को झपकी आ गई। इससे वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर से पहले कार ने सड़क पर जा रहे बाइक सवार दंपति को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- पालकोट में सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन घायल घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई...