जुगसलाई में उधार के पैसे मांगने पर दुकान के बाहर फायरिंग, इलाके में दहशत
जमशेदपुर, जून 2 -- जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में रविवार रात अपराधियों द्वारा की गई हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, बस्ती निवासी अरमान उर्फ राज बच्चा और उसके साथी पलटन पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। इम्तियाज जनरल स्टोर के संचालक इम्तियाज ने बताया कि रविवार रात एक युवक उनकी दुकान पर सामान खरीदने आया था। यह भी पढ़ें- जुगसलाई फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, हथियार बरामद खरीदारी के बाद 122 रुपये का बिल बना, जिसे उसने राज बच्चा के खाते में उधार लिखने को कहा और सामान लेकर चला गया। कुछ देर बाद राज बच्चा खुद दुकान पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.