जमशेदपुर, जनवरी 31 -- जुगसलाई थाना क्षेत्र के राजस्थान सेवा सदन अस्पताल रोड पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित हुंडई कार की टक्कर से एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि एक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और पैदल राहगीर व दोपहिया सवार इधर-उधर भागने लगे। कई लोग जान बचाने के लिए दुकानों के चबूतरों पर चढ़ गए। राहत की बात यह रही कि कार बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई, अन्यथा और लोग घायल हो सकते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार में दो युवक सवार थे और तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। पहले एक पैदल राहगीर कार की चपेट में आकर गिर पड़ा। लोग उसे संभाल ही रहे थे कि एक महिला भी कार की चपेट में आ गई। इसके बाद कार ने आगे चल रहे एक ऑटो में टक्कर मार दी और ग्वाला पट्टी रोड पर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद ...