जमशेदपुर, मार्च 21 -- जुगसलाई एमई स्कूल स्थित पानी टंकी की मरम्मत राज्य स्तरीय टीम की जांच के बाद होगी। टंकी क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में भेजी गई है। इससे तकनीकी टीम टंकी की जांच करने जल्द जुगसलाई आ सकती है। जुगसलाई पानी टंकी के क्षतिग्रस्त होने से अभी नगर परिषद के पश्चिम वार्डो की 10 हजार आबादी पानी की समस्या से परेशान है। अभी नगर परिषद द्वारा टैंकर से विभिन्न मोहल्ले में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन लोगों को टैंकर से जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। पानी की सप्लाई ठीक नहीं होने से क्षेत्र के स्कूलों और मदरसा के छात्र भी परेशान है। बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व एमई स्कूल स्थित पानी टंकी की छत का एक हिस्सा टूटकर गिरा था। इससे पानी सप्लाई प्रभावित हुई थी। स्थानीय लोगों के भड़कने पर कर्मचारियों ने ब...