जमशेदपुर, मार्च 6 -- जुगसलाई नगर परिषद में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों का शपथ समारोह 16 मार्च को प्रस्तावित है। उपाध्यक्ष पद को लेकर क्षेत्र में जोड़-तोड़ और खींचतान तेज हो गई है। अध्यक्ष पद पर नौशीन खान की जीत के बाद उपाध्यक्ष पद का महत्व और बढ़ गया है। नगर परिषद के 22 वार्डों में महिलाओं और पुरुषों दोनों को जीत मिली है। पांच वार्डों से पार्षद निर्विरोध चुने गए, जिनमें दो वार्डों से पिता-पुत्री और एक परिवार से दो सहोदर भाइयों ने भी चुनाव जीता है। अभी तक किसी पार्षद ने औपचारिक रूप से उपाध्यक्ष पद के लिए नाम आगे नहीं किया है, लेकिन क्षेत्रीय स्तर पर चुनाव जीते पार्षदों में उपाध्यक्ष चयन को लेकर विचार-विमर्श और घरों में बैठकें शुरू हो चुकी हैं।जानकारों के अनुसार, इन बैठकों से पार्षदों में गुटबाजी भी बढ़ रही है। उपाध्यक्ष पद के चयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.