जमशेदपुर, फरवरी 27 -- जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की मतगणना के शुरुआती नतीजों ने तस्वीर साफ करनी शुरू कर दी है। वार्ड संख्या 1 से निर्दलीय/प्रत्याशी शेख अब्दुल अकीब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। प्रशासनिक घोषणा के अनुसार, उन्हें इस चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।मतगणना के बाद जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शेख अब्दुल अकीब को कुल 1121 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को कड़े मुकाबले में पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की।निर्वाचित घोषित होने के बाद शेख अब्दुल अकीब ने अपनी जीत का श्रेय वार्ड की जनता और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड 1 की मूलभूत समस्याओं जैसे साफ-सफाई, जल निकासी और सड़कों की मरम्मत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.