जुगसलाई नगर परिषद ने दिया स्वच्छता का संदेश
जमशेदपुर, मई 1 -- जुगसलाई नगर परिषद द्वारा गुरुवार को क्षेत्र की सफाई को लेकर विभिन्न सोसाइटी में जागरूकता अभियान चलाया गया ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के बेहतर रैंकिंग को कायम रखा जा सके। स्वच्छता के उद्देश्य से जुगसलाई नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों और निवासियों के बीच वर्ष 2026 के विशेष थीम वाले कैलेंडर का वितरण किया है जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम और कचरे के निष्पादन की बारीकियां समझाई गईं। नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने कहा, स्वच्छ सर्वेक्षण सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आदत बदलने का आंदोलन है। जब तक घर-घर से कचरा अलग होकर नहीं निकलेगा, तब तक जुगसलाई को कचरा-मुक्त बनाना मुश्किल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.