जुगसलाई थाना में जल्द रखा जाएगा दमकल
जमशेदपुर, जुलाई 1 -- जमशेदपुर। जुगसलाई की आग पर काबू पाने के लिए थाना परिसर में दमकल रखे जाएंगे। उपायुक्त राजीव रंजन के आदेश पर उप समाहर्ता ने अग्निशामक पदाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल दमकल रखने पर जोर दिया है, ताकि क्षेत्र के निवासियों और व्यवसायियों को राहत मिल सके। जुगसलाई की फैक्ट्री में आग लगने पर नगर परिषद रेट पेयर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने 4 जून को उपायुक्त राजीव रंजन को पत्र दिया था, जिसमें जुगसलाई में अत्याधुनिक फायर स्टेशन स्थापित करने व तत्काल जुगसलाई थाना परिसर में दो दमकल रखने की मांग की थी। मालूम हो कि, जुगसलाई की सड़के संकीर्ण होने के कारण कभी आग लगने पर गोलमुरी से दमकल को पहुंचने में 45 मिनट तक लग जाता है। यह भी पढ़ें- जुगसलाई में जोगी मिश्रा के नाम पर होगा पार्क यह भी पढ़ें- जुगसलाई में कचरा निस्तारण कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.