जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- जुगसलाई नगर परिषद ने कचरा निष्पादन में नया कदम उठाया है, ताकि नगर परिषद क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त हो। बताया जाता है कि नगर परिषद में क्षेत्र के सभी होटल, लॉज, मैरिज हॉल, धर्मशाला एवं अन्य संस्थानों को अपने स्तर पर गीले कचरे का निष्पादन करना होगा। नगर परिषद वहां सिर्फ सूखा कचरा व अन्य गंदगी एकत्रित करेगी। नई व्यवस्था में ऐसे लॉज और होटल को शामिल किया गया है, जहां से 50 किलो तक गीला कचरा निकलता है। सूचना के अनुसार, कचरे का निस्तारण नहीं करने वालों से जुर्माना वसूलने का भी प्रावधान है। नगर परिषद का मानना है कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा अपने कचरा का निस्तारण करने से सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर कचरे का ढेर नहीं लगेगा। सफाई कर्मचारियों को भी अन्य क्षेत्र की स्वच्छता पर ध्यान देने का समय मिलेगा। सफाई रहने ...