जुगसलाई के सफाई कर्मियों को मिला पीपीई किट
जमशेदपुर, मई 24 -- जमशेदपुर। सरकार की नमस्ते स्कीम के तहत जुगसलाई नगर परिषद के दर्जन और सफाई कर्मचारियों को अध्यक्ष नौशीन खान और कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के द्वारा पीपीई किट मुहैया कराया गया। अध्यक्ष ने कहा कि सफाईकर्मियों को अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। पीपीई किट का इस्तेमाल करने से सफाई कर्मचारी को स्वास्थ्य सुरक्षा में सहयोग मिलेगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का बेहतर प्रदर्शन सफाई कर्मचारी की निष्ठा पूर्वक कार्य पर ही निर्भर करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.