जुगसलाई के ज्यादात्तर स्ट्रीट लाइट खराब, जल्द मरम्मत कराए नगर परिषद: ज्योति
जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के ज्यादात्तर स्ट्रीट लाइट खराब हैं। सद्भावना समिति के ज्योति कुमार मिश्रा ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के समक्ष यह मुद्दा उठाया है। ज्योति मिश्रा ने नगर परिषद पदाधिकारी से कहा कि, क्षेत्र की बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों को चिन्हित कर अविलंब ठीक कराया जाए क्योंकि, कई मुख्य मार्गों और गलियों की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं। रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने से स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में दिक्कत होती है जबकि, सुरक्षा का खतरा भी बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.