जुगसलाई के गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
जमशेदपुर, मई 31 -- जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी आग से इलाके में अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री से उठते धुएं के गुब्बार कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गया। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों के नुसाकन की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। शुरुआत में लोगों ने इसे मामूली तकनीकी खराबी समझा, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग फैक्ट्री के एक बड़े हिस्से में फैल गयी, जिससे वहां रखा सामान जलने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.