जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान ने गुरुवार को नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जमीनी स्तर पर मौजूद समस्याओं का तत्काल समाधान करने और प्राथमिकता के आधार पर नागरिक सुविधा में कार्रवाई का निर्देश दिया। अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार पासवान के बीच विकास कार्यों को लोगों की जरूरत के अनुसार चिह्नित कर शुरू करने पर विमर्श हुआ। अध्यक्ष ने कार्यो को प्रभावी ढंग से संपन्न करने की जरूरत बताई। उन्होंने जुगसलाई को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, संगठित और विकसित बनाने के उद्देश्य से सफाई, पानी सप्लाई और सड़कों की स्थिति सुधारने पर जोर दिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने निर्धारित योजनाओं पर जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...