जमशेदपुर, जून 5 -- जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जुगसलाई की पार्षद नेहा सिंह ने नगर परिषद पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में झारखंड क्षेत्रीय संघ महिला इकाई की अध्यक्ष विमल सिंह, सुनीता सिंह मुस्कान सिंह स्नेह लता सिंह पुतुल सिंह सुनीता पांडेय रीता सिंह व अन्य महिलाओं ने भाग लिया। नेहा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सभी को एक पौधा अपने घर के आसपास स्कूल अस्पताल परिसर सड़क किनारे या क्षेत्र में अन्य खाली जगह पर लगाना चाहिए। जुगसलाई क्षेत्र की अन्य संस्थाओं ने भी हरियाली और पर्यावरण सुरक्षा की भावना से पौधारोपण किया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण यह भी पढ़ें- मेयर को ज्ञापन देकर प्लास्टिक मुक्ति सहित कई मांगें रखी गईं यह भी पढ़ें- एल.बी.एस.एम. कॉलेज, जमशेदपुर ...