जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशी रही नीलोफर हुसैन ने जुगसलाई की गरीब नवाज कॉलोनी और चूना भट्टा बस्ती के लोगों की पेयजल समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर बताया कि जुगसलाई क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी एवं चुना भट्ठा में काफी समय से जलापूर्ति बिल्कुल नहीं हो रही है।ज्ञापन में बताया गया है कि इस भीषण गर्मी में क्षेत्र के आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों को पानी की एक-एक बूंद के लिए अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि गरीब नवाज़ कॉलोनी में टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, किंतु वह पर्याप्त नहीं है और लोगों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पा रहा है।जो पानी सप्लाई हो रहा, वह अत्यंत गंदा एवं पीने योग्य नहीं है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे उत्पन्न हो रहे हैं। सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.