जुगसलाई उप स्वास्थ्य केंद्र का उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने किया निरीक्षण
जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने रविवार को जुगसलाई उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. अंसारी से मुलाकात कर केंद्र की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की कमी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।अर्चना दुबे ने कहा कि किसी भी संस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ पर्याप्त मानव संसाधन भी जरूरी है, जिसकी यहां कमी दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज, विशेषकर महिलाएं, इलाज के लिए यहां आती हैं, लेकिन स्त्री रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की सुविधा लगभग बंद है और डिजिटल एक्स-रे मशीन भी उपलब्ध नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.