जमशेदपुर, मार्च 8 -- जुगसलाई क्षेत्र से 25 फरवरी को घर से लापता हुए जाहिद हुसैन और निखद गुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में निखद गुल ने कहा है कि वह जाहिद हुसैन से प्रेम करती है और अपनी मर्जी से उसके साथ गई है। वीडियो में उसने बताया कि दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली है और अब पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं। निखद ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस जाहिद के परिजनों को परेशान कर रही है। उसने प्रशासन से अपील की है कि जाहिद के परिवार को बेवजह परेशान न किया जाए। निखद गुल ने वीडियो में यह भी कहा कि उसे अपने ही परिजनों से खतरा है, इसलिए वह वापस घर नहीं लौटना चाहती। उसने कहा कि वह जहां भी है, सुरक्षित और ठीक है।गौरतलब है कि 25 फरवरी को दोनों के घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.