कानपुर, मार्च 30 -- जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका, विकास नगर में परीक्षाफल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पहले बच्चों का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। लेखन, वेश प्रतियोगिता आदि में उत्तम प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कार दिए गए। साइंस ओलंपियाड में क्लास फोर्थ के अनिरुद्ध ने इंटरनेशनल रैंक में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सह नगर संघ चालक प्रहलाद सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेम चंद्र गुप्त, प्रबंधक राजीव अवस्थी, शोभा शुक्ला और नीरा निगम, प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने पुरस्कार वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.