लखनऊ, मई 1 -- भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय औरभातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में तबला जुगलबंदी की प्रस्तुति हुई। विश्वविद्यालय के एलुमनी तुषार सहाय एवं शुभम भारती ने तबला युगलबंदी की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. मांडवी सिंह थीं। जुगलबंदी ताल (16 मात्रा) तीनताल बनारस घराने की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। तुषार सहाय ने बनारस घराने की रचना को प्रस्तुत किया। शुभम भारती नं लखनऊ घराने की रचनाएं प्रस्तुत की। जिसमें उठान, पेशकार-बनारसी ठेका, कायदा, रेला, मध्यलय में 1-2 आवर्तन के तिहाई व फर्द, मध्यलय में कुछ टुकड़े, द्रुत लय में चक्रदार गत,परन इत्यादि की प्रस्तुति खास रही। कार्यक्रम में विगत वर्ष के क्रिया_कलापों की लघु स्मारिका का विमोचन एवं समस्त आजीवन सदस्य को सम्मानि किया गया। इस मौके पर कुलसचिव भातखण्डे संस्कृत...