घाटशिला, जून 4 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जुगडीहा गांव में गुरुवार को दंडक्षत्र समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार और अधिकारों की रक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर गहन मंथन हुआ। बैठक में उपस्थित प्रबुद्ध जनों और वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि समाज के सर्वांगीण विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना बेहद जरूरी है। साथ ही संकट के समय जरूरतमंदों की सहायता करने का भी सामूहिक संकल्प लिया गया। इस मौके पर सुभाष दीगार, मनसा दलाई, मिहिर चंद्र बाग, विश्वजीत राणा, सत्य रंजन दलाई, बबलू दलाई, कान्हू दलाई, नंदलाल बाग, बिजय दलाई और बिमल दलाई समेत समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। जिन्होंने समाज के सम्मान की रक्षा और धरातल पर मिलकर कार्य ...