जुकाम-बुखार के साथ भीड़ में जाना पड़ सकता है भारी; राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 55 नए केस
जयपुर, अगस्त 28 -- राजस्थान में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लुएंजा ए एच1एन1) के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 27 दिनों में राज्य में 55 नए केस सामने आने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खास बात यह है कि राजस्थान के साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने साफ कहा है कि अगर किसी व्यक्ति को जुकाम, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण हैं तो वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समय सबसे जरूरी है कि लक्षणों को सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज न किया जाए और संक्रमण की स्थिति में सावधानी बरती जाए।27 दिन में 55 केस, जनवरी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.