फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर। पिछले दो दिनों की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल खुला, तो मरीजों का हुजूम उमड़ पड़ा। बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव ने लोगों की सेहत पर सीधा असर डाला है। सोमवार को पर्चा काउंटर से लेकर डाक्टरों के कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। हर तीसरा मरीज जुकाम, बदन दर्द और बुखार से पी़ड़ित मरीजों की भी़ड़ रही। बड़ी संख्या में सांस के मरीज भी इलाज को पहुंचे। डाक्टर का कहना है कि यह एलर्जिक सीजन है जहां दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर रहा है। शुष्क हवा और धूल के कणों के कारण सांस के रोगियों की समस्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण और वायरल फीवर के सबसे अधिक मामले आ रहे हैं। सोमवार को ओपीडी खुलते ही अव्यवस्थाएं भी नजर आईं। भारी भीड़ के चलते मरीजों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.