वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़ में ऑनलाइन जुए में रुपये हारने पर बन्नादेवी क्षेत्र में रहने वाले एएमयू के एक छात्र ने अपने दोस्त के साथ खुद के अपहरण का नाटक रच डाला। उसने अपनी बहन के फोन पर उसे गाड़ी में बंधक बनाने का फोटो भेजे। उसे छोड़ने के एवज में आठ लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर छात्र व उसके दोस्त को पकड़ लिया। कई घंटे की पूछताछ के बाद रात में छात्र ने सच बताया। छात्रों के भविष्ट को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला बाईपास स्थित कृष्णा नगर निवासी 20 वर्षीय कृष्णा उर्फ डब्बू एएमयू बी-कॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसके पिता सत्यवीर सिंह सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं। सत्यवीर ने दोपहर 02:45 बजे पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे का किसी ने अपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.