हापुड़, अप्रैल 8 -- थाना क्षेत्र के धौलाना निवासी एक युवक को जुए के विवाद में कुछ युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।जानकारी के अनुसार कस्बा धौलाना निवासी अनहिस तहसील परिसर के पीछे कुछ युवकों के साथ जुए की खाई बाड़ी कर रहा था। इसी बीच उसकी एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नही आया है, अगर ऐसा है, तो मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...