जुए के अड्डे में छापेमारी, तीन गिरफ्तार
रांची, अप्रैल 20 -- रांची। पुंदाग ओपी की पुलिस ने कोयनारटोली स्थित खाली मैदान में छापेमारी कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हिंदपीढ़ी के मो रिजवान खान, मो मिनहाज और पुंदाग के मो शाहीद खान उर्फ सौदागर शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने नगदी, ताश की पत्ती के अलावा मोबाइल फोन समेत अन्य चीजें जब्त की हैं। बताया जा रहा है कि ओपी प्रभारी संजीव कुमार को कोयनारटोली स्थित खाली मैदान में बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की गुप्त सूचना मिली। ओपी प्रभारी अपनी टीम के साथ रविवार की शाम मैदान में छापेमारी की। आधा दर्जन से ज्यादा लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस की टीम को आते देखकर सभी जुआरी भागने लगे। मौजूद जवानों ने खदेड़कर पकड़ा। वहीं, परीक्षण साहू समेत अन्य भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.