झांसी, अप्रैल 29 -- झांसी। पूंछ थाना पुलिस ने बावई रोड स्थित नहर किनारे जुआ के अड्डे पर छापा मारा। जिससे वहां भगदड़ मच गई। टीम ने घेराबंदी कर 7 लोगों को धर-दबोचा। उनके पास से हजारों की नगदी सहित अन्य जब्त किया है। बावई रोड पर नहर किनारे बड़ी मात्रा में जुआ खेला ज रहा है। यह शिकायत ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी। इसी कड़ी में थाना पुलिस टीम के साथ नहर किनारे पेड़ के पास पहुंची। जहां टीम को देख जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। वह भागने लगे। थाना पुलिस के अनुसार जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा है। उनके पास से 11,500 रुपए नगद, ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी पर जुआ अधिनिय के तहत कार्रवाई की गई है। अभियान लगातार जारी रहेगा। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.