शाहजहांपुर, मई 5 -- कांट। कांट क्षेत्र के ग्राम रावतपुर स्थित नकाशा प्रांगण के पास चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल को सूचना मिली थी कि रावतपुर की नकाशा बगिया के पास आम के बाग में मुर्गे की जीत-हार पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर जांच के बाद वासिद, सुआले, हिस्ट्रीशीटर सोहेल खां उर्फ बॉर्डर समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हसायन की फाइल साथ ही क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ...